सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Five accused arrested in theft case

Gurugram News: चोरी के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Five accused arrested in theft case
विज्ञापन
गुरुग्राम। अपराध शाखा फर्रुखनगर की पुलिस ने खेत से पाइप व फव्वारे चोरी करने के मामले में पांच आरोपियों को 21 फरवरी को पटौदी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 15 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। आरोपियों की पहचान रामपुर (उत्तर प्रदेश) के लखीमपुर गांव निवासी मोहम्मद उमर, मोहम्मद राशिद, अली हसन व अकरम खान और कासगंज (उत्तर प्रदेश) के सिंगपुर गांव निवासी रविंद्र उर्फ छोटू के रूप में हुई है। आरोपियों ने चोरी की छह अन्य वारदातों को भी अंजाम देने का खुलासा किया है। आरोपी मोहम्मद उमर के खिलाफ एक मामला, आरोपी मोहम्मद राशिद के खिलाफ दो मामले, आरोपी अली हसन के खिलाफ तीन मामले, आरोपी रविंद्र उर्फ छोटू के खिलाफ तीन मामले और आरोपी अकरम खान के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पांचों आरोपियों को 21 फरवरी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। ब्यूरो
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed