सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Five people injured in two road accidents

Gurugram News: दो सड़क हादसों में पांच लोग घायल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
Five people injured in two road accidents
विज्ञापन
गुरुग्राम। दो सड़क हादसों में दोपहिया वाहनों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पीड़ितों की शिकायत पर बिलासपुर थाना और बादशाहपुर थाने में सड़क हादसे में घायल संबंधी धाराओं के तहत अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामलों में छानबीन कर रही है।
Trending Videos

बादशाहपुर थाने में दी शिकायत में सेक्टर-69 स्थित पीजी में रहने वाले गोविंद ने बताया कि 27 अप्रैल की रात करीब 12:15 बजे वे अपने स्टाफ सदस्यों सुभाष व निरपेष के साथ एलान मॉल सेक्टर-70 स्थित कार्यालय से निकले थे। निरपेष ने उनको कहा कि उनको स्कूटी पर पीजी तक छोड़ देंगे। ट्यूलिप चौक की ओर से गलत दिशा में रही कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से निरपेष को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मामले में बिलासपुर थाने में दी शिकायत में राठीवास गांव निवासी नरेश कुमार ने बताया कि 28 मार्च को उनका बेटा प्रिंस अपने दोस्त गौरव व सुशील के साथ बाइक पर रहे थे। जब बाइक दिल्ली-जयपुर हाईवे की सर्विस लेन पर मुस्कान होटल के पास पहुंची तो सामने से आ रही एक कार के चालक ने बिना इंडिकेटर दिए कार को मोड़ दिया जिससे बाइक कार से टकरा गई और हादसे में प्रिंस व गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए।
जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल इंद्रजीत ने बताया कि कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed