{"_id":"69f35222b0e8312fe70d6965","slug":"monkey-mischief-in-manesar-allegations-of-negligence-on-municipal-corporation-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86436-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मानेसर में बंदरों का उत्पात, नगर निगम पर लापरवाही के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मानेसर में बंदरों का उत्पात, नगर निगम पर लापरवाही के आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों का आरोप- शिकायतों के बावजूद निगम ने नहीं की कोई ठोस कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर के शिकोहपुर, नौरंगपुर, रामपुरा और सेक्टर एक के कई वार्डों में बंदरों का उत्पाद काफी बढ़ गया है। पिछले आठ महीनों से लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। बंदर अक्सर झुंड में आते हैं और गलियों में चलते बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों पर हमला कर देते हैं, जिससे कई लोग घायल हो चुके हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इस बारे में नगर निगम को कई बार शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। निगम प्रशासन सिर्फ आश्वासन दे देता है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं करता है। बंदर घरों में घुसकर रसोई का सामान तोड़-फोड़ कर देते हैं और पानी की टंकी के ढक्कन खोलकर पानी को गंदा कर देते हैं। इस समस्या के कारण लोगों का रोजमर्रा का जीवन काफी मुश्किल हो गया है और वे डर के माहौल में रहने को मजबूर हैं। इसी को लेकर महिलाओं ने बताया कि घर घर पर हम छोटे बच्चों बुजुर्गों को अकेला नहीं छोड़ सकते हैं। निगम की तरफ से बंदर को पकड़ने के लिए ठोस कार्रवाई की जानी चाहिए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
गांव में बंदरों के कारण लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। बंदर पानी की टंकी का ढक्कन खोलकर पानी गंदा कर देते हैं। इसके अलावा, बाहर सूख रहे कपड़ों को भी फाड़ देते हैं। - ओमवती
घर में छोटे बच्चों और बुजुर्गों को अकेला छोड़ना सुरक्षित नहीं है। कई बार बंदरों के झुंड ने बच्चों और महिलाओं पर हमला किया है, जिससे वे घायल हो गए हैं। - लीलू प्रजापत
बंदरों की समस्या के बारे में नगर निगम मानेसर को कई बार बताया गया है, लेकिन अब तक बंदरों को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। - शशि पाल यादव
बंदर घर की रसोई में घुसकर सामान तोड़ देते हैं। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति घर पर अकेला हो, तो उसकी सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है।-- - पिंकी
Trending Videos
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर के शिकोहपुर, नौरंगपुर, रामपुरा और सेक्टर एक के कई वार्डों में बंदरों का उत्पाद काफी बढ़ गया है। पिछले आठ महीनों से लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। बंदर अक्सर झुंड में आते हैं और गलियों में चलते बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों पर हमला कर देते हैं, जिससे कई लोग घायल हो चुके हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इस बारे में नगर निगम को कई बार शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। निगम प्रशासन सिर्फ आश्वासन दे देता है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं करता है। बंदर घरों में घुसकर रसोई का सामान तोड़-फोड़ कर देते हैं और पानी की टंकी के ढक्कन खोलकर पानी को गंदा कर देते हैं। इस समस्या के कारण लोगों का रोजमर्रा का जीवन काफी मुश्किल हो गया है और वे डर के माहौल में रहने को मजबूर हैं। इसी को लेकर महिलाओं ने बताया कि घर घर पर हम छोटे बच्चों बुजुर्गों को अकेला नहीं छोड़ सकते हैं। निगम की तरफ से बंदर को पकड़ने के लिए ठोस कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में बंदरों के कारण लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। बंदर पानी की टंकी का ढक्कन खोलकर पानी गंदा कर देते हैं। इसके अलावा, बाहर सूख रहे कपड़ों को भी फाड़ देते हैं। - ओमवती
घर में छोटे बच्चों और बुजुर्गों को अकेला छोड़ना सुरक्षित नहीं है। कई बार बंदरों के झुंड ने बच्चों और महिलाओं पर हमला किया है, जिससे वे घायल हो गए हैं। - लीलू प्रजापत
बंदरों की समस्या के बारे में नगर निगम मानेसर को कई बार बताया गया है, लेकिन अब तक बंदरों को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। - शशि पाल यादव
बंदर घर की रसोई में घुसकर सामान तोड़ देते हैं। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति घर पर अकेला हो, तो उसकी सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है।