सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Lord Parashurama's procession welcomed with floral garlands

Gurugram News: भगवान परशुराम की यात्रा का फूलमालाओं से स्वागत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Lord Parashurama's procession welcomed with floral garlands
विज्ञापन
होडल। शहर में युवा परशुराम जन कल्याण समिति के तत्वावधान में ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम की शोभा यात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। लोगों ने फूल बरसा कर जगह-जगह स्वागत किया।
Trending Videos


शनिवार को शहर के सत्ती सरोवर से शुरू हुई भगवान परशुराम की शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों के भ्रमण के बाद सरोवर पर पहुंचकर संपन्न हुई। शाम चार बजे शोभा यात्रा सरोवर मैदान से शुरू हुई यहां पर भगवान परशुराम शोभा यात्रा में भगवान विष्णु व भगवान परशुराम की झांकियां शामिल रहीं। शहर में जगह-जगह यात्रा का आरती पूजन व पुष्प बरसाकर भव्य स्वागत किया गया। शोभा यात्रा के दौरान सर्व समाज के लोगों ने भगवान परशुराम की शोभा यात्रा का विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत कर भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान युवा परशुराम जन कल्याण समिति के प्रधान राजेश पतियात, भूरा, मुकेश, बाबू प्रधान टोनी पंडित तिलकराज, कान्हा वशिष्ठ सहित गढ़ी ब्राह्मण सभा के प्रधान ऋषि भारद्वाज के अलावा सैकड़ों लोग शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed