सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Youth Arrested with Improvised Pistol

Gurugram News: देसी तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Youth Arrested with Improvised Pistol
विज्ञापन
पलवल। गदपुरी थाना पुलिस ने छपरौला मोड़ पृथला के पास कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देसी तमंचे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


पुलिस की टीम शुक्रवार को टोल प्लाजा गदपुरी क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि पृथला मोहल्ला रतवा निवासी अक्षय तंवर अपने पास अवैध हथियार लेकर छपरौला मोड़ पर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर एक युवक तेजी से गांव पृथला की ओर जाने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान अक्षय तंवर पुत्र सोहनपाल निवासी पृथला मोहल्ला रतवा के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी की पैंट से एक अवैध देसी तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed