सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Footpaths in Sector 43 have become illegal parking hubs.

Gurugram News: सेक्टर-43 में फुटपाथ बने अवैध पार्किंग हब

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Footpaths in Sector 43 have become illegal parking hubs.
विज्ञापन
बादशाहपुर। सेक्टर-43 स्थित व्यापार केंद्र के बाहर पैदल चलने वालों की सुविधा के लिए बनाया गया फुटपाथ अब पूरी तरह से अवैध पार्किंग हब में तब्दील हो चुका है। व्यापार केंद्र के आसपास के फुटपाथों पर सुबह से लेकर रात तक वाहनों का कब्जा रहता है। पैदल चलने के लिए बनाया गया फुटपाथ अब दुपहिया और चार पहिया वाहनों से पूरी तरह पटा हुआ है। राहगीर सड़क पर चलने को मजबूर है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस की सख्ती न होने के कारण वाहन चालक बेखौफ होकर फुटपाथ पर वाहनों को पार्क कर रहे हैं। प्रशासन के रखरखाव और निगरानी की कमी के कारण यहां लोग वाहनों को पार्क कर रहे हैं। वहीं, पार्किंग के साथ-साथ कई जगहों पर छोटे-मोटे अतिक्रमण ने भी पैदल रास्तों को संकरा कर दिया है, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed