सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four people, including a girl, injured in separate road accidents

Gurugram News: अलग-अलग सड़क हादसे में एक बच्ची सहित चार घायल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
Four people, including a girl, injured in separate road accidents
विज्ञापन
संबंधित थानों में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज, पुलिस कर रही छानबीन
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए। इनमें से एक व्यक्ति 12 दिन बाद भी हालत गंभीर होने के कारण निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है। शिकायतों के आधार पर पालम विहार थाने, खेड़कीदौला थाने व सेक्टर-50 थाने में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। संबंधित थानों की पुलिस मामलों की छानबीन कर रही है।
एक मार्च को पालम विहार थाने में दी शिकायत में अशोक विहार फेज-3 निवासी पम्मी देवी ने बताया कि उसका पति गोपाल सिंह 18 फरवरी को स्कूटी पर सवार होकर मारुति कंपनी में भतीजे शुभम के साथ ड्यूटी पर जा रहा था। धर्म कॉलोनी के पास किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में गोपाल सिंह व शुभम को चोटें आईं। गोपाल सिंह की हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल बजरंग ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। स्कूटी को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान के लिए छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में सेक्टर-86 निवासी सत्यप्रकाश पांडे ने खेड़कीदौला थाने में दी शिकायत में बताया कि 28 फरवरी को दोपहर बाद करीब 3.30 बजे वह अपने चाचा कमला शंकर के साथ सेक्टर-86 में सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक कार ने कमला शंकर को टक्कर मार दी। सत्यप्रकाश पांडे ने अपने घायल चाचा को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल महीपाल ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ धारा 125(ए), 281 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। कार के नंबर के आधार पर चालक की पहचान करके जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
वहीं, तीसरे मामले में सेक्टर-50 थाना क्षेत्र में 28 फरवरी को दोपहिया वाहन ने करीब चार साल की बच्ची को टक्कर मार दी। बच्ची को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उत्तराखंड के देहरादून निवासी सैमसोन थापा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे भारतीय सेना में नियुक्त हैं और वर्तमान में जम्मू-कशमीर बॉर्डर पर तैनाती है। उनकी पत्नी व दो बच्चे गुरुग्राम के सेक्टर-51 में किराये पर रहते हैं। 28 फरवरी की सुबह करीब 10.30 बजे तेज रफ्तार दोपहिया वाहन ने उनकी छोटी बेटी को टक्कर मार दी और माैके से भाग गया। यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। जांच अधिकारी धीरज कुमार ने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज खंगालकर दोपहिया वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फुटेज में वाहन के नंबर साफ दिखाई नहीं दे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed