{"_id":"69b5b68b5440c9076b067ddd","slug":"four-people-including-two-women-were-injured-in-separate-road-accidents-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-82127-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित चार घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
-भोंडसी थाने, खेड़कीदौला थाने और बिलासपुर थाने में एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पीड़िताें की शिकायत पर वाहन चालकों के खिलाफ भोंडसी थाने, खेड़कीदौला थाने और बिलासपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। संबंधित थानों की पुलिस मामलों की छानबीन कर रही है।
खेड़कीदौला थाने में दी शिकायत में कप्तानगंज (उत्तर प्रदेश) के दुर्गा वाडी, मंगल बाजार निवासी रामजी रौनियार ने बताया कि उनकी बेटी रागिनी रौनियार सेक्टर-90 में रहती है और एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। उनकी बेटी 8 मार्च की सुबह करीब 5.28 बजे घर से साइकिल लेकर निकली थी। उसकी साइकिल को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल रागिनी रौनियार को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल अक्षय कौशिक ने बताया कि घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे न लगे होने के कारण रागिनी रौनियार को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान नहीं हो सकी है। वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
दूसरे हादसे में बिलासपुर थाना क्षेत्र में 13 मार्च की सुबह पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में भोंडसी गांव स्थित वाटिका कुंज निवासी दीपक के पैर में चोट लगी। पीड़ित दीपक ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ बिलासपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल अजय कुमार ने बताया कि ट्रक के नंबर के आधार पर चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं, तीसरे मामले में 1 मार्च की देर शाम एक बाइक को तेज रफ्तार दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुग्राम के अलीपुर गांव निवासी नितिन राठी ने 13 मार्च को पुलिस में दी शिकायत में बताया कि एक मार्च को वह बाइक पर अपनी पत्नी के साथ घर वापस जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। दूसरी बाइक पर विशेष, जसप्रीत व कपिल सवार थे। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल गीता रानी ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos