{"_id":"6a2eb96b9eb979873e044f55","slug":"government-should-set-up-over-100-authorized-auto-stands-in-gurugram-haryana-auto-drivers-union-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-91433-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में 100 अधिकृत ऑटो स्टैंड बनाए सरकार : हरियाणा ऑटो चालक संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में 100 अधिकृत ऑटो स्टैंड बनाए सरकार : हरियाणा ऑटो चालक संघ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ट्रैफिक जागरूकता अभियान के माध्यम से सड़क सुरक्षा और बेहतर यातायात व्यवस्था का दिया संदेश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा ऑटो चालक संघ, भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध संगठन, द्वारा रविवार को मिलेनियम सिटी सेंटर (हुडा सिटी सेंटर) मेट्रो स्टेशन के निकट स्थित पार्क में ट्रैफिक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य ऑटो चालकों, अन्य वाहन चालकों और आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।
हरियाणा ऑटो चालक संघ ने गुरुग्राम में ऑटो चालकों की प्रमुख समस्या उठाते हुए सरकार और प्रशासन से शहर में कम से कम 100 अधिकृत ऑटो स्टैंड बनाने की मांग की। संघ का कहना है कि लाखों यात्रियों को परिवहन सेवा देने वाले ऑटो चालकों के लिए पर्याप्त स्टैंड उपलब्ध नहीं हैं, जिसके कारण उन्हें सड़कों के किनारे वाहन खड़े करने पड़ते हैं। इससे ट्रैफिक जाम और विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है।
संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि पिछले कई वर्षों में गुरुग्राम की जनसंख्या, मेट्रो स्टेशनों, व्यावसायिक केंद्रों और आवासीय क्षेत्रों में तेजी से वृद्धि हुई है, लेकिन ऑटो चालकों के लिए बुनियादी सुविधाओं और अधिकृत स्टैंडों की संख्या नहीं बढ़ी है। उन्होंने बताया कि पिछले 12 वर्षों से संघ लगातार ऑटो स्टैंड बनाए जाने की मांग उठा रहा है। भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ योगेश शर्मा ने कहा कि ऑटो चालक केवल अपनी आजीविका नहीं चला रहे, बल्कि शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यदि सरकार ऑटो स्टैंडों की पर्याप्त व्यवस्था करती है तो इससे ट्रैफिक जाम कम होगा, यात्रियों को सुविधा मिलेगी और शहर की यातायात व्यवस्था अधिक व्यवस्थित बन सकेगी।