सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram ahead in RTE seat declaration, more than 94 percent schools filled data

Gurugram News: आरटीई सीट डिक्लेरेशन में गुरुग्राम आगे, 94 प्रतिशत से ज्यादा स्कूलों ने भरा डेटा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
Gurugram ahead in RTE seat declaration, more than 94 percent schools filled data
विज्ञापन
34 स्कूलों ने अब तक नहीं किया फाइनल सबमिशन
Trending Videos

गुरुग्राम। शिक्षा विभाग की ओर से आरटीई 2009 के तहत चल रहे सीट डिक्लेरेशन पोर्टल पर डेटा अपडेट में गुरुग्राम जिले का प्रदर्शन बेहतर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार जिले के करीब 94 प्रतिशत से अधिक निजी स्कूलों ने पोर्टल पर अपनी सीटों का विवरण जमा किया है, जबकि कुछ स्कूल अब भी अंतिम सबमिशन से पीछे हैं। जारी रिपोर्ट के अनुसार गुरुग्राम में कुल 583 निजी स्कूलों में से 549 स्कूलों ने अंतिम रूप से डेटा जमा कर दिया है, जबकि 34 स्कूलों ने अभी तक अंतिम सबमिशन नहीं किया है।

पूरे हरियाणा की बात करें तो कुल 9230 स्कूलों में से 8529 स्कूलों ने डेटा जमा किया है और 701 स्कूल अब भी लंबित हैं। राज्य स्तर पर कुल प्रगति 92.41 प्रतिशत दर्ज की गई है। आरटीई के तहत 25 प्रतिशत सीटों के लिए भी स्कूलों द्वारा जानकारी पोर्टल पर डाली जा रही है। जिले में नर्सरी से पहली कक्षा तक हजारों सीटों का डाटा दर्ज किया गया है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी निजी स्कूल केवल फाइनल सबमिट करने के बाद ही डेटा मान्य होगा। केवल फॉर्म भरना या अनलॉक करना सबमिशन नहीं माना जाएगा। साथ ही स्कूलों को एंट्री लेवल कक्षाओं नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और पहली कक्षा की कुल सीटें सही तरीके से घोषित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed