सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram ranks second in science and innovation

Gurugram News: विज्ञान और नवाचार में गुरुग्राम दूसरे स्थान पर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
Gurugram ranks second in science and innovation
विज्ञापन
गुरुग्राम। विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में गुरुग्राम जिले ने एक बार फिर अपनी मजबूत उपस्थिति दिखाई है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा वर्ष 2025–26 के लिए घोषित इंस्पायर अवॉर्ड स्कीम की चयन सूची में गुरुग्राम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे हरियाणा में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। चयनित विद्यार्थियों को नवचारी विचारों और विज्ञान प्रोजेक्टस को आगे बढ़ाने के लिए 10 हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। हरियाणा से कुल 1249 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जिनमें से 91 विद्यार्थी गुरुग्राम जिले से हैं। जिला शिक्षा अधिकारी इंदू बोकन ने चयनित सभी विद्यार्थियों, उनके मार्गदर्शक शिक्षकों, विद्यालय प्रमुखों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि गुरुग्राम को उभरते वैज्ञानिक प्रतिभाओं के संवर्धन में अग्रणी जिलों में स्थापित करती है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed