फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Haryana BJP delegation arrives in Varanasi for Guru Ravidas Jayanti.

Gurugram News: गुरु रविदास जयंती पर वाराणसी पहुंचा हरियाणा भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

Tue, 28 Jul 2026 06:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Haryana BJP delegation arrives in Varanasi for Guru Ravidas Jayanti.
जन्मस्थली की पावन मिट्टी का कलश 30 जुलाई को पहुंचेगा गुरुग्राम, शीतला माता मंदिर में होगा स्थापित
विज्ञापन

फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समरसता संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी हरियाणा का सामाजिक समरसता प्रतिनिधिमंडल वाराणसी पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल गुरु रविदास की जन्मस्थली की पावन मिट्टी का कलश लेकर 30 जुलाई की शाम गुरुग्राम पहुंचेगा, जहां सिरहौल बॉर्डर पर इसका स्वागत किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के निर्देश पर गठित इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में विधायक कपूर बाल्मीकि, पूर्व मंत्री अनूप धनक, पूर्व मंत्री जगदीश नायर, यमुनानगर की मेयर सुमन बहमनी, बलदेव ग्रोहा, बंतो कटारिया, कप्तान योगेश बैरागी, पूर्व विधायक सरिता नारायणा समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल हैं।
विज्ञापन

29 जुलाई को प्रतिनिधिमंडल वाराणसी में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों और पूजन-अर्चना में भाग लेगा। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य समेत वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में गुरु रविदास की जन्मस्थली की पावन मिट्टी से सुशोभित कलश हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 जुलाई को पावन कलश गुरुग्राम के सिरहौल बॉर्डर पहुंचेगा, जहां हरियाणा सरकार के मंत्रियों, विधायकों, भाजपा पदाधिकारियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके बाद कलश को गुरुग्राम स्थित श्री शीतला माता मंदिर में स्थापित किया जाएगा। इसके बाद पावन मिट्टी हरियाणा के सभी 27 संगठनात्मक जिलों के जिला अध्यक्षों और सामाजिक प्रतिनिधियों को वितरित की जाएगी। अभियान के तहत यह मिट्टी प्रदेश के गांव-गांव तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed