{"_id":"6a2ff0eba1e3be507f019db3","slug":"hearings-were-held-on-13-complaints-at-the-camp-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-91507-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शिविर में 13 शिकायतों पर हुई सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शिविर में 13 शिकायतों पर हुई सुनवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासनिक सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से आयोजित समाधान शिविरों में लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। डीसी उत्तम सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इन शिविरों के माध्यम से आमजन अपनी समस्याएं सीधे प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रख रहे हैं, जिससे उनके निस्तारण की प्रक्रिया में तेजी आई है।
सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम हितेंद्र कुमार ने विभिन्न विभागों से संबंधित 13 शिकायतों की सुनवाई की। शिविर में राजस्व मामलों, नगर निकाय सेवाओं, बिजली, जल निकासी, सड़क मरम्मत तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक मामले पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए निर्धारित समयसीमा में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मानेसर स्थित गांवों के किसान पूर्व सरपंच मानेसर ओम प्रकाश यादव के नेतृत्व में समाधान शिविर में पहुंचे। जहां पर उपायुक्त के नाम लिखे मांग पत्र में कहा गया है कि किसानों की 912 एकड़ जमीन के मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से आठ साल पहले फैसला आया था। इसके तहत एचएसआईआईईडीसी को पॉलिसी के हिसाब से प्लॉट दिया जाना है। अब तक इस मामले में सुनवाई नहीं हो रही है। अनुरोध है कि इस मामले को कष्ट निवारण समिति की बैठक में रखा जाय। जिससे यह मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में आए ओर किसानों को न्याय मिले।