सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Jewellery and other items worth lakhs of rupees stolen from three passengers on a train

Gurugram News: ट्रेन में तीन यात्रियों के लाखों रुपये कीमत के गहने व अन्य सामान चोरी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
Jewellery and other items worth lakhs of rupees stolen from three passengers on a train
विज्ञापन
अज्ञात चाेरों के खिलाफ जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही छानबीन
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। तीन अलग-अलग एक्सप्रेस ट्रेन में अज्ञात चाेरों ने दो महिलाओं सहित तीन यात्रियों के लाखों रुपये की कीमत के गहने, लैपटॉप, नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ितों की शिकायत के आधार पर गुड़गांव रेलवे स्टेशन स्थित राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाने में 14 मार्च को प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जीआरपी थाने की पुलिस चोरी के तीनों मामलों में छानबीन कर रही है।
पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर निवासी संतोषी ने सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को दी शिकायत में बताया कि वह 20 फरवरी को दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सफर कर रही थी। गुड़गांव रेलवे स्टेशन के पास वह ट्रेन के वॉशरूम में गई थी। जब वापस आई तो उसका पर्स चोरी मिला। पर्स में 50 हजार रुपये, एक मोबाइल, सोने का ब्रेसलेट, क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड रखे थे। सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन जीआरपी थाने से गुड़गांव रेलवे स्टेशन के जीआरपी थाने में जीरो एफआईआर भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में राजस्थान के जोधपुर निवासी यश चौधरी ने दिल्ली कैंट स्थित जीआरपी थाने में दी शिकायत में बताया कि वह 13 फरवरी को मंडोर एक्सप्रेस ट्रेन में जोधपुर से दिल्ली सफर कर रहा था। ट्रेन सुबह करीब 5.15 बजे जब जागा तो ट्रेन गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन को पार कर रही थी। उसने देखा कि उसका बैग सीट पर नहीं था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका बैग चोरी कर लिया था। बैग में लैपटॉप व पर्स रखा था। पर्स में डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेज थे।
वहीं, तीसरे मामले में तेलंगाना के हैदाराबाद निवासी विमला देवी ने जीआरपी रूड़की को दी शिकायत में बताया कि वह 26 फरवरी को योगा एक्सप्रेस ट्रेन में जयपुर से रूड़की तक सफर कर रही थी। 27 फरवरी की सुबह करीब 4 बजे जब ट्रेन गुड़गांव रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो कोई अज्ञात व्यक्ति उसका बैग चोरी कर ले गया। बैग में सोने का हार, सोने की तीन अंगुठियां, सोने की चैन, हीरे की दो चूड़ियां, एक घड़ी, करीब 20 हजार रुपये, एक मोबाइल व आधार कार्ड चोरी हो गया। जीआरपी रूड़की ने जीरो एफआईआर दर्ज करे जीआरपी गुडगांव को भेजी है।
जीआरपी गुड़गांव से जांच अधिकारी एसआई बाबूलाल ने बताया कि जीरो एफआईआर के आधार पर मामले दर्ज किए गए हैं। बैग चोरी करने वाले अज्ञात लोगों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed