सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Kshitij, Himanshu, and Sagar selected for the National Kayaking-Canoeing Competition.

Gurugram News: राष्ट्रीय कयाकिंग-कैनोइंग प्रतियोगिता के लिए क्षितिज, हिमांशु व सागर चयनित

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
Kshitij, Himanshu, and Sagar selected for the National Kayaking-Canoeing Competition.
विज्ञापन
12 से 14 जून तक राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे

28 राज्यों के 900 खिलाड़ी लेंगे भाग

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। 36वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर एवं जूनियर कयाकिंग-कैनोइंग (कैनो स्प्रिंट) प्रतियोगिता में जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन हरियाणा टीम के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता 12 जून से 14 जून तक रायपुर स्थित सेंध लेक में आयोजित की जाएगी।



हरियाणा टीम में जिले से बालक वर्ग के खिलाड़ी क्षितिज कुमार, हिमांशु और सागर शामिल किए गए हैं। तीनों खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो चुके हैं। इस प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यों के करीब 900 खिलाड़ी भाग लेंगे। हरियाणा की ओर से कुल 44 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जिनमें जिले के ये तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी शामिल हैं। यह खिलाड़ी पहले भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके हैं। सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता की तैयारी के लिए लंबे समय तक कड़ा अभ्यास किया है और अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए लगातार मेहनत की है। प्रशिक्षक जयदीप ने विश्वास जताया कि क्षितिज कुमार, हिमांशु और सागर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले और हरियाणा का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का उत्साह और तैयारी बेहतर है तथा टीम से अच्छे परिणाम की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed