सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Humidity and hot winds have increased the difficulties.

Gurugram News: उमस और गर्म हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
Humidity and hot winds have increased the difficulties.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। बृहस्पतिवार को दिनभर उमस और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया, जबकि दोपहर के समय तेज धूप के कारण गर्मी और अधिक महसूस की गई। बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बावजूद मौसम शुष्क और गर्म बना रहा, जिससे सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में सन्नाटा देखने को मिला।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए आंधी-तूफान का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। इसके साथ ही तेज हवाओं और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। आगामी दिनों में 35 से 38 डिग्री के बीच रहने की संभावना बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को शहर का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही गर्म हवाओं और दोपहर की तेज धूप ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। जिला प्रशासन ने लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed