{"_id":"6a07283fee56bedd580a9e98","slug":"lack-of-stormwater-drains-from-dharampur-chowk-to-shobha-city-chowk-has-increased-the-problem-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-88083-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: धर्मपुर चौक से शोभा सिटी चौक तक बरसाती नालों की कमी से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: धर्मपुर चौक से शोभा सिटी चौक तक बरसाती नालों की कमी से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- हर बारिश में जलभराव से राहगीर और वाहन चालक हो रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यू गुरुग्राम। धर्मपुर चौक से शोभा सिटी चौक तक सड़क किनारे बरसाती नालों की व्यवस्था नहीं होने से हर बारिश में जलभराव की समस्या गंभीर होती जा रही है। सड़क पर पानी भरने से स्थानीय लोगों, राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह पानी जमा हो जाता है, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ जाती है और कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। लंबे समय तक पानी भरा रहने से दोपहिया वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा भी बढ़ जाता है। लोगों ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। मानसून के दौरान हालात और अधिक खराब हो जाते हैं।
सेक्टर-108 स्थित रहेजा वेदांता सोसाइटी के अध्यक्ष आलोक पांडे ने बताया कि इलाके में ड्रेनेज की व्यवस्था तो है, लेकिन बरसाती नाले नहीं होने से पानी निकासी प्रभावित होती है। वहीं एक्सपीरियन द हार्ट सॉन्ग सोसाइटी के निवासी प्रदीप पाराशर ने कहा कि क्षेत्र में जल निकासी की बेहतर व्यवस्था नहीं होने से लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि आने वाले मानसून से पहले बरसाती नालों का निर्माण कराया जाए, ताकि जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।
Trending Videos