{"_id":"6a072c81327e0bd6ec0f1f2f","slug":"the-construction-of-an-elevated-road-in-manesar-has-increased-traffic-pressure-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-88101-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मानेसर में एलिवेटेड रोड निर्माण से बढ़ा ट्रैफिक दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मानेसर में एलिवेटेड रोड निर्माण से बढ़ा ट्रैफिक दबाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- सर्विस रोड पर जाम जैसे हालात, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की बढ़ीं मुश्किलें
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर मानेसर में एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य शुरू किए जाने के बाद इलाके की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। निर्माण कार्य के चलते जयपुर से दिल्ली जाने वाले वाहनों को सर्विस रोड से निकाला जा रहा है, जिससे वहां ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ गया है। बढ़ते ट्रैफिक के कारण वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्विस रोड पर लगातार जाम जैसे हालात बने रहते हैं।
हाईवे के दोनों ओर कई गांव बसे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ स्कूल और यूपीएचसी केंद्र स्थित होने के कारण ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों का रोजाना सड़क पार करना मजबूरी है। ऐसे में दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक पहले से ही सुरक्षित पैदल पारपथ की व्यवस्था नहीं थी और अब बढ़ते ट्रैफिक ने स्थिति को और अधिक चुनौतीपूर्ण बना दिया है। खासकर स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। फिलहाल एनएचएआई की ओर से एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। वहीं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए हाईवे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है।