सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Truck rammed; driver dies.Truck rammed; driver dies.

Gurugram News: ट्रक को मारी टक्कर, चालक की मौत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Truck rammed; driver dies.Truck rammed; driver dies.
विज्ञापन
पटौदी। जयपुर-दिल्ली हाईवे पर सिधरावली पुल के पास अज्ञात वाहन से हुई ट्रक की टक्कर में ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसा 13 जून का है। मृतक के पिता गोपीराम की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ 14 जून को बिलासपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक की पहचान 22 साल के राजू के रूप में हुई है। रेवाड़ी के खरखड़ा गांव निवासी गोपीराम ने बताया कि राजू बालाजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में चालक था। 13 जून की रात को वह ट्रक लेकर खालियावास से सोनीपत के लिए निकला था। बिलासपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन व उसके चालक की पहचान की जा सके। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed