सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Legacy waste processing capacity should be doubled in Bandhwari: DC

बंधवाड़ी में लिगेसी वेस्ट की प्रोसेसिंग की क्षमता की जाए दोगुनी : डीसी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Legacy waste processing capacity should be doubled in Bandhwari: DC
विज्ञापन
उपायुक्त ने जीएमडीए, एमसीजी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम के डीसी उत्तम सिंह की अध्यक्षता में लघु सचिवालय में जीएमडीए, नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) और प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बंधवाड़ी स्थित लिगेसी वेस्ट के वैज्ञानिक निस्तारण कार्य की समीक्षा करते हुए डीसी ने इसकी प्रोसेसिंग क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लगभग 3000 मीट्रिक टन प्रतिदिन की प्रोसेसिंग क्षमता को बढ़ाकर दोगुना किया जाए, ताकि वर्षों से जमा पुराने कचरे के निस्तारण की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।
बैठक के दौरान डीसी ने अधिकारियों को बंधवाड़ी में जमा लिगेसी वेस्ट का दोबारा सर्वे कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि ड्रोन आधारित असेसमेंट के माध्यम से कचरे की वास्तविक मात्रा और वर्तमान स्थिति का सटीक आकलन किया जाए, जिससे आगे की कार्ययोजना को अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फ्रेश वेस्ट के निस्तारण के लिए अलग स्थान चिन्हित करने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि पुराने और नए कचरे के प्रबंधन को अलग-अलग तरीके से संचालित किया जा सके। बैठक में बीडब्ल्यूजी द्वारा उत्पन्न कचरे के प्रबंधन पर भी चर्चा की गई। डीसी ने निर्देश दिए कि बल्क वेस्ट जेनरेटर (बीडब्ल्यूजी) अपने कचरे का निस्तारण निर्धारित नियमों के अनुसार स्वयं सुनिश्चित करें, जिससे नगर निगम की कचरा प्रबंधन व्यवस्था अधिक प्रभावी बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed