{"_id":"6a26cfd95c2c2d43f1068cdf","slug":"strong-performance-by-haryana-players-in-pune-won-five-medals-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-90694-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पुणे में हरियाणा के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, पांच पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पुणे में हरियाणा के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, पांच पदक जीते
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले की परीशा मिश्रा ने जीता रजत पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। महाराष्ट्र के पुणे स्थित आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर में 7 जून को इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-8 का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक सहित कुल पांच पदक अपने नाम किए। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में हरियाणा के एथलीटों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि अंडर-20 पुरुष जैवलिन थ्रो स्पर्धा में जींद के आदित्य ने 72.34 मीटर की शानदार थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं, अंडर-20 महिला 100 मीटर दौड़ में नैंसी ने 11.78 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण अपने नाम किया। जिले की ही परीशा मिश्रा ने 12.01 सेकेंड के साथ रजत पदक जीता। महिला वर्ग के 400 मीटर दौड़ में हरियाणा की मनीषा ने 54.66 सेकेंड का समय निकालकर रजत पदक हासिल किया। पुरुष वर्ग के 400 मीटर हर्डल्स स्पर्धा में भिवानी के विकास ने 54.69 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता।
एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमान सिंह भादू तथा एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य राजकुमार मिटान सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपने अनुभव और प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राज्य के लिए महत्वपूर्ण पदक जीते हैं, जो आगामी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए उत्साहवर्धक संकेत हैं।