{"_id":"6a26cf157aa4e876960f3c21","slug":"police-demolished-illegal-encroachment-on-government-land-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-90742-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सरकारी जमीन पर किए अवैध कब्जे को पुलिस ने करवाया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सरकारी जमीन पर किए अवैध कब्जे को पुलिस ने करवाया ध्वस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अवैध वसूली व शस्त्र अधिनियम के आरोपी ने किया हुआ था जमीन पर कब्जा, दर्ज हैं चार मामले
गुरुग्राम। अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध वसूली व शस्त्र अधिनियम के आरोपी द्वारा सरकारी भूमि पर किए गए कब्जे को पुलिस ने ध्वस्त करवाया। यह कार्रवाई अपराधियों द्वारा अर्जित अवैध संपत्तियों पर अंकुश लगाने व सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के उद्देश्य से की गई है।
अपराध शाखा सोहना की पुलिस ने आरोपी सरफराज निवासी धुनेला गांव द्वारा करीब 150 गज सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके बनाई गई दुकानों को चिन्हित किया गया। आरोपी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहता है और उसके खिलाफ अवैध वसूली व शस्त्र अधिनियम के तहत 04 मामले भोंडसी थाने में दर्ज हैं। सोमवार को सोहना अपराध शाखा के प्रभारी एसआई विनय की टीम की उपस्थिति में अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कराया गया। माैके पर पुलिसबल भी तैनात किया गया था, ताकि किसी घटना पर तुरंत नियंत्रण किया जा सके। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों व कब्जों को चिन्हित करके कार्रवाई की जा रही है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।