{"_id":"69d26d1e6aafce85ce0cf770","slug":"lpg-supply-completely-normal-sunil-kumar-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84113-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलपीजी सप्लाई पूरी तरह सामान्य : सुनील कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलपीजी सप्लाई पूरी तरह सामान्य : सुनील कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक बोले - 58 एजेंसियों के पास 16,480 सिलिंडर, रोजाना हो रही निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सहायक खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (एएफएससी) सुनील कुमार ने बताया कि जिले में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। वर्तमान में 58 गैस एजेंसियों के पास 16,480 सिलिंडर मौजूद हैं, जिससे आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू बनी हुई है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा प्रतिदिन सप्लाई की निगरानी की जा रही है, ताकि भविष्य में भी किसी प्रकार की कमी या व्यवधान उत्पन्न न हो।
सुनील कुमार ने बताया कि डीसी अजय कुमार के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एलपीजी वितरण व्यवस्था पर निरंतर नजर बनाए हुए है, जिससे उपभोक्ताओं तक गैस की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि कालाबाजारी, जमाखोरी और अवैध डायवर्जन जैसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय हैं और विभिन्न स्थानों पर नियमित जांच अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को समय रहते रोका जा सके।
एएफएससी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन के निर्देशों के अनुरूप जिले की सभी 58 गैस एजेंसियों के साथ-साथ प्रिंट मीडिया एवं आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कंट्रोल रूम का नंबर 0124-2868930 प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। इसका उद्देश्य यह है कि उपभोक्ता किसी भी समस्या की स्थिति में सीधे संपर्क कर त्वरित सहायता प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए उनका शीघ्र निवारण सुनिश्चित किया जा रहा है।
Trending Videos