{"_id":"69dcf11a6bb95d2ed4043808","slug":"traffic-on-the-expressways-service-road-will-not-be-affected-by-rain-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84812-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बारिश में एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर नहीं होगा यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बारिश में एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर नहीं होगा यातायात प्रभावित
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएचएआई आरएमसी से कर रहा सर्विस रोड का निर्माण, योजना के तहत दोनों तरफ दो-दो लेन तैयार की जाएंगी
नंबर गेम - 02 साल में एक्सप्रेसवे की स्थिति सुधारने की है योजना
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आगामी मानसून में दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर यातायात प्रभावित नहीं होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने हीरो होंडा चौक से नरसिंहपुर तक सर्विस लेन को आरएमसी (रेडी-मिक्स कंक्रीट) से बनाने का कार्य शुरू कर दिया है।
बरसात के दौरान इस हिस्से में जलभराव के कारण यातायात बाधित होता है। एनएचएआई और जीएमडीए के पंप भी पर्याप्त साबित नहीं हो पाए। लंबे समय तक पानी भरे रहने से तारकोल की सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। इसी को देखते हुए एनएचएआई ने दोनों ओर की सर्विस लेन को कंक्रीट से बनाने का काम शुरू किया है। योजना के तहत दोनों तरफ दो-दो लेन तैयार की जाएंगी। इससे जलभराव होने की स्थिति में भी सड़क खराब नहीं होगी और यातायात सुचारू रूप से चलता रहेगा। प्राधिकरण का लक्ष्य है कि यह कार्य मानसून से पहले पूरा कर लिया जाए। इसके लिए तेजी से कार्य चल रहा है।
एक्सप्रेसवे के जीर्णोद्धार पर 163 करोड़ का ठेका
एनएचएआई ने दिल्ली-जयपुर हाईवे के दिल्ली-गुरुग्राम हिस्से को एक्सप्रेसवे के रूप में विकसित किया है, ताकि यातायात सुगम हो सके। हालांकि, भारी टोल वसूली के बावजूद कई स्थानों पर रेलिंग और सड़क की स्थिति खराब है। हीरो होंडा चौक से खेड़कीदौला के बीच सर्विस रोड जर्जर है। एनएचएआई ने एक्सप्रेसवे के जीर्णोद्धार के लिए 245 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया था, जिसे 163 करोड़ रुपये में एक ठेकेदार को आवंटित किया गया है। राव तुलाराम मार्ग (दिल्ली) से खेड़कीदौला टोल प्लाजा (गुरुग्राम) तक 28 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे में 10 किमी हिस्सा दिल्ली और 18 किमी गुरुग्राम में आता है। इस पर प्रतिदिन दो लाख से अधिक वाहन गुजरते हैं। एनएचएआई ने दो साल में एक्सप्रेसवे की स्थिति सुधारने की योजना बनाई है, जिसमें रेलिंग, सड़क, सर्विस लेन और लाइटिंग को अपग्रेड किया जाएगा।
जल निकासी के लिए नाले का निर्माण जारी
जीएमडीए नरसिंहपुर से बादशाहपुर ड्रेन (लेग-3) तक करीब 750 मीटर लंबे छह मीटर चौड़े कच्चे नाले को पक्का कर रहा है। इससे जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है। जीएमडीए के मुख्य अभियंता हेमंत कुमार के अनुसार, नाले के निर्माण के साथ-साथ सर्विस रोड पर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जा रही है। इस कार्य में एनएचएआई और हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) भी सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पानी निकासी के लिए अभी से इंतजाम कराए जा रहे हैं।
Trending Videos