{"_id":"6a3bd8e12d00786e4c036bdf","slug":"madhav-academy-becomes-champion-of-the-nainital-t-20-cricket-tournament-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-92463-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नैनीताल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में माधव अकादमी बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नैनीताल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में माधव अकादमी बनी चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फाइनल में केजीसीए पैंथर्स को 118 रनों से रौंदा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नैनीताल के वाईएमसीए मैदान पर खेले गए अंडर-16 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में माधव क्रिकेट अकादमी ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टीम ने मंगलवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में द आर्यन्स क्रिकेट अकादमी को 6 विकेट से पटखनी दी, वहीं बुधवार को हुए फाइनल मुकाबले में केजीसीए पैंथर्स को रिकॉर्ड 118 रनों के भारी अंतर से शिकस्त देकर चैंपियनशिप अपने नाम की।
सेमीफाइनल मुकाबले में द आर्यन्स अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। शाहन 24 रन और उर्मित ने 23 रन बनाए। गेंदबाजी में गुनावित ने 4 विकेट झटके। वहीं शौर्य चौधरी ने एक विकेट लिया। टीम 20 ओवरों में 7 विकेट पर 129 रन ही बना सकी। 130 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी माधव अकादमी ने 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ट्रॉय ने 64 रनों की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली। गेंदबाजी में सलमान ने 2 विकेट लिया।
फाइनल मुकाबले में केजीसीए पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। माधव अकादमी के बल्लेबाजों ने निर्धारित 20 ओवरों में महज 2 विकेट खोकर 213 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। टीम की ओर से साहिल ने नाबाद 103 रनों की शतकीय पारी खेली। वहीं ट्रॉय ने 33 रनों की सधी हुई पारी खेली। गेंदबाजी में शौर्य और सात्विक ने एक-एक विकेट लिया। 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केजीसीए पैंथर्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर महज 95 रन ही बना सकी और मैच हार गई। केजीसीए की ओर से सर्वाधिक 21 रन सलमान ने बनाए। माधव अकादमी की ओर से रिजुल ने 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जबकि निर्देव ने 2 विकेट लिए। इसके अलावा शौर्य ने 1 और शौर्य चौधरी ने 1 विकेट हासिल किया।