{"_id":"69e74a5cd3d83119750443e2","slug":"man-commits-suicide-after-killing-wife-dispute-over-drinking-in-gurugram-2026-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Murder And Suicide: पत्नी का कत्ल कर युवक ने की खुदकुशी, इस बात पर हुआ था विवाद; कार्टून देख रहा था बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder And Suicide: पत्नी का कत्ल कर युवक ने की खुदकुशी, इस बात पर हुआ था विवाद; कार्टून देख रहा था बेटा
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 21 Apr 2026 03:34 PM IST
विज्ञापन
सार
गुरुग्राम में शराब पीने के लिए हुए विवाद में युवक ने पत्नी की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली। दंपती के बीच शराब पीने के लिए विवाद हुआ था। पत्नी से मनमुटाव होने पर डेढ़ महीने बाद पति घर आया था।
Murder And Suicide
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गुरुग्राम में शराब के सेवन को लेकर दंपती में हुए विवाद ने पति-पत्नी दोनों की जिंदगी खत्म कर दी। पति ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी उसके बाद खुद उसकी चुन्नी से खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान सोनम और दीपक के रूप में हुई है।
दीपक गुरुग्राम में ही टैक्सी चलाता था। दंपती मूल रूप से राजस्थान के अलवर के रहने वाले थे। करीब सात साल से दोनों अंबेडकर नगर में किराए पर रहते थे। सेक्टर-9ए थाना पुलिस ने मृतका की बहन की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रविवार शाम करीब साढ़े बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि पति ने पत्नी की हत्या कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका सोनम की बहन अमृता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोनम और दीपक की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी।
Trending Videos

दंपती के बीच मनमुटाव होने के चलते दीपक करीब डेढ़ महीने पहले घर से चला गया था। पति के जाने बाद सोनम ने अपनी बहन को रहने के लिए अपने पास बुला लिया था। रविवार शाम करीब चार बजे के आसपास वह घर पर नहीं थी।
करीब छह बजे जब वापस आई तो बहन की रसोई में लाश पड़ी थी। वहीं, दूसरे कमरे में दीपक फंदे से लटका था। पुलिस जांच में पता चला कि कि दीपक शराब पीने का आदी था और पत्नी इसका विरोध करती थी। इसी के चलते दोनों में झगड़ा होता रहता था।
पति के आने के कुछ देर पहले घर से बाहर गई थी मृतका की बहन, वापस आने पर मिली दोनों की लाश
करीब डेढ़ महीने से अलग रह रहा दीपक रविवार शाम को अचानक घर पर आ गया। इसकी जानकारी न तो उसकी पत्नी को थी और न ही पत्नी की बहन को। दीपक के घर आने से थोड़ी देर पहले ही बहन अपने काम के लिए घर से बाहर गई थी। जब वह घर पर पहुंची तो पाया कि उसकी बहन और जीजा दोनों ही मृत हो चुके हैं। दंपती का एक 10 साल का बच्चा भी है।

कार्टून देखने के दौरान वारदात को दिया अंजाम
जिस समय दीपक ने सोनम की हत्या की उस दौरान प्रिंस दूसरे कमरे में कार्टून देख रहा था। उसकी मां सोनम बेटे से बहुत प्यार करती थी। पति और पत्नी की लड़ाई का असर बेटे पर ना पड़े इसके लिए उसे दूसरे कमरे में रखी हुई टीवीके पास।

6:30 साल की बेटी से पुलिस ने बातचीत करने का प्रयास किया। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों को पता चला कि पति-पत्नी के बीच विवाद रहता था सिर्फ इतना बता पा रहा। वह पास के ही प्ले स्कूल में पढ़ता था। पुलिस ने उसे उसकी मौसी के हवाले कर दिया है।
अब तक की छानबीन में दोनों के बीच आपसी विवाद वजह पाई गई है। शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिए गए हैं। -अवतार सिंह, थाना प्रभारी सेक्टर-9 ए

कमेंट
कमेंट X