फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mango Fest held at the university

Gurugram News: विश्वविद्यालय में लगा मैंगो फेस्ट

Thu, 09 Jul 2026 08:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
Mango Fest held at the university
गुरुग्राम। एसजीटी विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान संकाय की ओर से मैंगो फेस्ट-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक किस्म के आम की प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसे विद्यार्थियों और अन्य लोगों ने काफी पसंद किया। आम से बने अलग-अलग व्यंजन, लाइव डेमोंस्ट्रेशन और कई प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सूडान के राजनयिक एवं अफ्रीकन-एशियन रूरल डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन के सहायक महासचिव रामी कतैशात शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को कृषि और बागवानी के प्रति जागरूक करते हैं और युवाओं को खेती से जोड़ने में मदद करते हैं। कृषि विज्ञान संकाय की डीन डॉ. पूजा पंत ने बताया कि मैंगो फेस्ट का उद्देश्य विद्यार्थियों को आम की अलग-अलग किस्मों, बागवानी और कृषि के बारे में जानकारी देना है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने वाले शिक्षकों और विद्यार्थियों की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed