{"_id":"6a747e185237acdf75043380","slug":"mason-falls-from-a-height-of-20-feet-dies-during-treatment-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96905-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 20 फीट ऊंचाई से गिरा राजमिस्त्री उपचार के दौरान दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 20 फीट ऊंचाई से गिरा राजमिस्त्री उपचार के दौरान दम तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सुरक्षा उपकरण नहीं देने का आरोप, ठेकेदार व कंपनी के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर स्थित एक पैकेजिंग कंपनी में काम के दौरान 20 फीट ऊंचाई से गिरकर घायल हुए राजमिस्त्री की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की बेटी की शिकायत पर पुलिस ने ठेकेदार और कंपनी के खिलाफ संबंधित धाराओं में आईएमटी मानेसर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शीतला कॉलोनी निवासी हजारी लाल के रूप में हुई है। उनकी बेटी प्रीति ने शिकायत में बताया कि उनके पिता ठेकेदार बच्चू सिंह के अधीन लाल जी पैकेजिंग कंपनी में राजमिस्त्री का काम करते थे। 30 जुलाई को कंपनी में कार्य के दौरान वह करीब 20 फीट ऊंचाई से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पहले उन्हें आईएमटी मानेसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में बेहतर उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जहां 5 अगस्त को उनकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि हादसे के समय उनके पिता को कोई सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण ही यह दुर्घटना हुई।
कोट-
शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -धन प्रकाश, जांच अधिकारी, आईएमटी मानेसर थाना