फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two accused arrested for swindling 29.41 lakh by promising returns on investment.

Gurugram News: निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 29.41 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 Aug 2026 06:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for swindling 29.41 lakh by promising returns on investment.
- साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने का आरोप, पंजाब से पकड़े गए आरोपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। निवेश पर अधिक मुनाफे का लालच देकर 29.41 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाना मानेसर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंजाब के लुधियाना निवासी रवि कुमार (41) और नितिन कुमार (44) के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि साइबर क्राइम थाना मानेसर की टीम ने बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया। आरोपियों से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मामले की शिकायत 25 जून 2025 को एक व्यक्ति ने दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि साइबर ठगों ने उसे निवेश में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। विश्वास में लेकर उससे निवेश कराया गया। शुरुआत में निवेश की गई राशि पर मुनाफा दिखाया गया, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने कुल 29.41 लाख रुपये निवेश कर दिए। बाद में जब उसने रकम वापस लेने का प्रयास किया तो आरोपियों ने अलग-अलग बहाने बनाकर और पैसे जमा करने के लिए कहा। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। मामले में साइबर क्राइम थाना मानेसर में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि ठगी की रकम में से 11.40 लाख रुपये जिस बैंक खाते में आए थे, वह खाता रवि कुमार के नाम पर था। पुलिस के अनुसार रवि ने यह खाता 10 हजार रुपये में नितिन को उपलब्ध कराया था। इसके बाद नितिन ने वही बैंक खाता एक लाख रुपये में साइबर ठगों को बेच दिया था। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed