{"_id":"6a748bd69c98f1410e01e65f","slug":"district-level-open-table-tennis-tournament-to-begin-on-august-8-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96952-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 8 अगस्त से शुरू होगा जिला स्तरीय ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 8 अगस्त से शुरू होगा जिला स्तरीय ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 7 अगस्त तक होंगे पंजीकरण, विजेताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के उभरते टेबल टेनिस खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के लिए जिला स्तरीय ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन 8 और 9 अगस्त को किया जाएगा। प्रतियोगिता सेक्टर-55 स्थित ऑर्चिड इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित होगी।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। मुकाबले अंडर-11, अंडर-15 और अंडर-19 आयु वर्ग में खेले जाएंगे। बेहतर आयोजन और प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए प्रत्येक आयु वर्ग में अधिकतम 24 खिलाड़ियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को 7 अगस्त तक पंजीकरण कराना होगा। प्रत्येक इवेंट के लिए पंजीकरण शुल्क 800 रुपये निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि उन्हें प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिल सके। प्रत्येक आयु वर्ग में कुल प्राप्त प्रवेश शुल्क का 50 प्रतिशत हिस्सा शीर्ष चार स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा।