फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mega job fair at BM Group; 525 youths appeared for interviews.

Gurugram News: बीएम ग्रुप में मेगा जॉब फेयर, 525 युवाओं ने दिए साक्षात्कार

Sat, 11 Jul 2026 07:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
Mega job fair at BM Group; 525 youths appeared for interviews.
- 43 कंपनियों ने लिया हिस्सा, बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का हुआ प्रारंभिक चयन
विज्ञापन

फर्रुखनगर। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में जिला रोजगार कार्यालय, गुरुग्राम के सहयोग से राज्य स्तरीय मेगा जॉब फेयर आयोजित किया गया। इसमें मुंजाल शोवा, प्रोडेस्क, ट्रांसकॉम हिमालया, डेकन हेल्थ केयर और अपोलो सहित 43 से अधिक राष्ट्रीय व बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने भाग लिया। जॉब फेयर में गुरुग्राम सहित आसपास के जिलों से पहुंचे 525 से अधिक युवाओं ने विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार दिए। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की योग्यता और कौशल के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की, जिसमें कई युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन बाबू लाल शर्मा ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना संस्थान की प्राथमिकता है। सीईओ मनीष झा ने भविष्य में भी ऐसे रोजगारपरक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed