{"_id":"69a5a16c8e2d0550ca02b40d","slug":"memorandum-given-to-tehsildar-in-support-of-workers-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81178-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: श्रमिकों के समर्थन में तहसीलदार को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: श्रमिकों के समर्थन में तहसीलदार को दिया ज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत तेल रिफाइनरी में श्रमिकों की चल रही हड़ताल को दिया समर्थन
गुरुग्राम। सेंट्रल ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू ), सर्व कर्मचारी संघ, जनवादी महिला समिति, ज्ञान विज्ञान समिति, आल इंडिया लायर्स यूनियन ने तेल रिफाइनरी पानीपत में चल रही श्रमिकों की हड़ताल के समर्थन में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई की हड़ताल के मद्देनजर मजदूरों की तमाम मांगों का समाधान निकाल जाए। इसमें न्यूनतम वेज लागू करने, काम के घंटे आठ निश्चित करने, वेतन बढ़ोतरी, सेवा सुरक्षा, कार्यस्थल पर सभी प्रबंध जैसे विश्रामगृह, शौचालय और पीने के पानी जैसे इंतजाम किए जाए। सीटू का कहना है कि रिफाइनरी से निकाले गए तमाम मजदूर को वापस नौकरी पर लिया जाए, गिरफ्तार किए मजदूरों को रिहा किया आए और झूठे मुकदमे वापस लिए जाए। सीटू जिला प्रधान सुरेश नोहरा, सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान बसंत कुमार, जनवादी महिला समिति से ऊषा सरोहा, ज्ञान विज्ञान समिति से ईश्वर नास्तिक, ऑल इंडिया लायर्स यूनियन के जिला प्रधान राजेंद्र पाठक, सचिव विनोद भारद्वाज, गुरजिंदर सिंह समेत अन्य ने तहसीलदार को इस बारे में ज्ञापन दिया। सभी ने श्रमिकों को अपना समर्थन देने की बात कही। संवाद
Trending Videos