सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Metro extension to Pachgaon will become a growth engine for industries.

Gurugram News: पचगांव तक मेट्रो विस्तार उद्योगों के लिए बनेगा ग्रोथ इंजन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
Metro extension to Pachgaon will become a growth engine for industries.
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-56 से पचगांव तक प्रस्तावित मेट्रो विस्तार की योजना का प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने स्वागत किया है। संगठन के चेयरमैन दीपक मैनी ने गुरुग्राम और मानेसर के औद्योगिक भविष्य को बेहतर बनाने वाली परियोजना बताया है। उन्होंने कहा कि पचगांव तक मेट्रो विस्तार उद्योगों के लिए ग्रोथ इंजन के रूप में कार्य करेगा। पीएफटीआई के प्रतिनिधियों का कहना है कि यह केवल एक परिवहन परियोजना नहीं, बल्कि पूरे औद्योगिक इकोसिस्टम को नई दिशा देने वाली पहल है, जिससे उद्योग, व्यापार, निवेश, रोजगार और शहरी विकास को एक साथ गति मिलेगी। गुरुग्राम, मानेसर, पचगांव और आसपास का क्षेत्र हरियाणा का सबसे तेजी से विकसित हो रहा औद्योगिक कॉरिडोर है। यहां ऑटोमोबाइल, आईटी, मैन्युफैक्चरिंग, वेयरहाउसिंग, लॉजिस्टिक्स और एमएसएमई सेक्टर की हजारों इकाइयां संचालित हो रही हैं। इन उद्योगों में काम करने वाले लाखों कर्मचारियों को प्रतिदिन लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। मेट्रो विस्तार होने से कर्मचारियों की आवाजाही अधिक तेज, सुरक्षित और किफायती होगी, जिससे उद्योगों की उत्पादकता बढ़ेगी और कंपनियों पर परिवहन व्यवस्था का अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी कम होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed