सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Motorcyclist brutally beaten at petrol pump

Gurugram News: पेट्रोल पंप पर बाइक सवार युवक को बेरहमी से पीटा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclist brutally beaten at petrol pump
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पीड़ित के दो दोस्त उसे छोड़कर भाग गए


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बसई रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर दो बाइक सवार 6 युवकों ने एक अन्य बाइक सवार युवक को घेरकर उसे बेरहमी से पीट दिया। पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिये मामला संज्ञान में आया है। हालांकि अब तक किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नही कराई है।

वारदात बृहस्पतिवार देररात करीब 11 बजे बसई रोड के पेट्रोल पंप की है। दो बाइक सवार 6 युवक पंप पर पहले से मौजूद थे। एक बाइक में यह पेट्रोल डलवा रहे थे, जबकि दूसरी बाइक किनारे खड़ी थी। इन युवकों के हाथों में डंडे थे। इसी दौरान एक दूसरी बाइक से यहां तीन युवक आए। तीनों ने अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाया। इस बीच वहां पहले से खड़े ग्रुप के दो युवक उनके पास आए और बात करने लगे। बाइक सवार ये तीन युवक जब जाने लगे तो एक आरोपी ने उनकी बाइक की चाबी बंद कर दी। इसके बाद पीछे बैठा युवक उतरकर भाग निकला। बीच में बैठे युवक को आरोपियों ने उतार लिया और डंडे मारते हुए साइड में ले गए। जबकि बाइक चला रहा युवक भी अपने दोस्त को छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed