फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mysterious serpent becomes the hallmark of a 200-year-old Shiva temple.

Gurugram News: 200 साल पुराने शिव मंदिर की पहचान बना रहस्यमयी नाग

Sun, 09 Aug 2026 06:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
Mysterious serpent becomes the hallmark of a 200-year-old Shiva temple.
पटौदी। शहर में स्थित लगभग 200 वर्ष पुराना संता वाला शिव मंदिर केवल धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि आस्था का केंद्र है। इसकी पहचान वर्ष 1995 में घटी एक रहस्यमयी घटना से जुड़ी है। उस वर्ष एक नाग मंदिर परिसर में प्रकट हुआ। वह शिवलिंग के समीप करीब 15 दिन तक शांत भाव से बैठा रहा। नाग के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचने लगे। उसने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। लगभग 15 दिन बाद नाग ने शिवलिंग के निकट ही प्राण त्याग दिए। स्थानीय लोगों ने सम्मान के साथ उसकी नगर परिक्रमा कराई और मंदिर परिसर में समाधि बनाई। आज भी श्रद्धालु उस स्थान पर श्रद्धा से माथा टेकते हैं। मंदिर संस्थापक के वंशज सुनील गर्ग ने बताया कि सेठ संतलाल गर्ग ने यह मंदिर बनवाया था। पुजारी सुधीर शर्मा के अनुसार, सावन और महाशिवरात्रि पर यहां जलाभिषेक और भंडारे होते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed