{"_id":"6a68a59067cad9ab640495b8","slug":"no-fear-of-the-police-no-fear-of-injury-riding-two-wheelers-without-helmets-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-95964-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: न पुलिस का खाैफ, न चोट लगने का डर... बिना हेलमेट दोपहिया पर कर रहे सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: न पुलिस का खाैफ, न चोट लगने का डर... बिना हेलमेट दोपहिया पर कर रहे सफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात अभियान:-
बेखौफ बिना हेलमेट लगाए सड़कों पर फर्राटा भर रहे दोपहिया वाहन चालक, अपने साथ-साथ दूसरों की जिंदगी से भी कर रहे खिलवाड़
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चलाने वालों को न तो पुलिस का खौफ है, न चोट लगने का डर। कई बार हादसों में बाइक या स्कूटी की सवार हेलमेट न लगा होने कारण जानलेवा साबित हुई है। सड़कों पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती और चालान कटने के बावजूद लोग अपनी सुरक्षा को ताक पर रखकर सफर कर रहे हैं। इन वाहन चालकों को चौक-चौराहों पर खड़े यातायात पुलिसकर्मियों का डर नहीं है, न ही सड़कों पर लगे कैमरों से चालान होने की चिंता है। कई बार देखने में आता है कि यातायात पुलिसकर्मी किसी बिना हेलमेट लगाए दोपहिया चालक को रुकवाता है तो संबंधित चालक अपने सिफारिशी को कॉल करके बात करवा देता है। जिस कारण पुलिसकर्मियों को यातायात नियम तोड़ने के बावजूद चालक को बिना कार्रवाई छोड़ना पड़ता है।
-- --
वर्जन
बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चालकों व पीछे बैठने वाली सवारी के चालान काटे जा रहे हैं। यह कार्रवाई पुलिसकर्मियों द्वारा मैन्युअली तौर के साथ ही कैमरों के माध्यम से भी की जा रही है। बिना हेलमेट चलने वाले दोपहिया वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम