फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Oman to be the partner country for the UP International Trade Show.

Gurugram News: ओमान होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का सहयोगी देश

Wed, 12 Aug 2026 08:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
Oman to be the partner country for the UP International Trade Show.
ग्रेटर नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का सहयोगी देश ओमान होगा। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने में मदद मिलेगी। भारत सरकार ने ओमान के साथ मुक्त व्यापार समझौता भी किया हुआ है। इसका लाभ प्रदर्शनी में यूपी के उत्पादकों और निर्यातकों को भी मिलेगा।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में ट्रेड शो 25 से 29 सितंबर तक चलेगा। इसकी तैयारियां चल रही हैं। फियो के उपनिदेशक रोहित तेजपाल ने बताया कि बुधवार को दिल्ली स्थित दूतावास में यूपी एमएसएमई के प्रमुख सचिव शशि भूषण लाल सुशील ने सल्तनत ऑफ ओमान के राजदूत ईसा सालेह अब्दुल्ला सालेह अलशिबानी से मुलाकात की और यूपीआईटीएस के चौथे संस्करण का सहयोगी देश बनाने के लिए औपचारिक अनुरोध पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि दूसरे संस्करण में वियतनाम और तीसरे संस्करण में रूस सहयोगी देश था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed