{"_id":"6a7c8b08621b4f5d9406f481","slug":"student-dies-after-bike-crashes-into-cement-barricade-on-under-construction-flyover-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97648-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर सीमेंट बैरिकेड से टकराई बाइक, छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर सीमेंट बैरिकेड से टकराई बाइक, छात्र की मौत
विज्ञापन
मृतक शिवांश शर्मा का फाइल फोटो। फोटो- परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
- सेक्टर-88ए में हुआ हादसा, सुबह सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिला छात्र
- पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, पुलिस ने शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-93 पुलिस चौकी क्षेत्र के सेक्टर-88ए के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर बुधवार देर रात बाइक सीमेंट के बैरिकेड से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार बीसीए द्वितीय वर्ष के छात्र की मौत हो गई। सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतक की पहचान पालम विहार एक्सटेंशन निवासी शिवांश शर्मा (23) के रूप में हुई है। वह सेक्टर-34 स्थित निजी कॉलेज में बीसीए की पढ़ाई कर रहा था। उसके भाई संदीप शर्मा ने बताया कि उनके पिता किराये की जगह पर ढाबा चलाते हैं। मंगलवार रात शिवांश ढाबे पर पिता की मदद करने गया था। रात करीब 11 बजे वह बाइक से घर के लिए निकला था।
द्वारका एक्सप्रेसवे से पहले निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर सड़क के बीच सीमेंट का बड़ा बैरिकेड रखा था। अंधेरा होने के कारण शिवांश को बैरिकेड दिखाई नहीं दिया और उसकी बाइक उससे जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया। हेलमेट पहने होने के बावजूद उसके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद वह रातभर मौके पर ही पड़ा रहा।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, रात में शिवांश के घर नहीं पहुंचने पर उन्हें लगा कि वह ढाबे पर ही रुक गया होगा। सुबह करीब 5:30 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। करीब 6 बजे परिजन निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर पहुंचे, जहां शिवांश सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसके आसपास खून फैला हुआ था। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
कोट-
निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर रखे सीमेंट बैरिकेड से बाइक टकराने के कारण युवक की मौत हुई है। मामले में फिलहाल कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। जांच जारी है। -राजेश, जांच अधिकारी, सेक्टर-93 पुलिस चौकी