फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   On the fourth day of the campaign, 72 school buses were inspected and seven were challaned.

Gurugram News: अभियान के चौथे दिन 72 स्कूली बसों का किया निरीक्षण, सात के काटे चालान

Thu, 09 Jul 2026 06:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
On the fourth day of the campaign, 72 school buses were inspected and seven were challaned.
जिले के सभी निजी स्कूलों की करीब 4500 बसों व अन्य वाहनों का निरीक्षण किया जाएगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। निजी स्कूलों की बसों में सुरक्षा मानकों की जांच के चौथे दिन बृहस्पतिवार को 27 बसों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खामियां मिलने पर सात वाहनों के चालान काटे गए। आरटीए, यातायात पुलिस व जिला शिक्षा विभाग की टीमें संयुक्त रूप से निरीक्षण कर रही हैं। टीम द्वारा स्कूली वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों, आवश्यक दस्तावेज व सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के प्रावधानों के अनुसार निरीक्षण किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान जिन स्कूली वाहनों में खामियां मिलती है, उनके चालान काटने के साथ ही स्कूल प्रबंधकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। नोटिस के माध्यम से स्कूल प्रबंधकों को एक सप्ताह समय दिया जा रहा है ताकि वाहनों में कमियों को दूर करवा सकें। हरियाणा मानवाधिकार आयोग के निर्देशों और गुरुग्राम के उपायुक्त उत्तम सिंह के मार्गदर्शन में छात्रों की सुरक्षित स्कूल आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जांच अभियान चलाया गया है। अभियान के तहज जिले के सभी निजी स्कूलों की करीब 4500 बसों व अन्य वाहनों का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

----
निरीक्षण के दौरान जिन वाहनों में ज्यादा अनियमितताएं मिल रही है, उन वाहनों के चालान काटे जाते हैं। कमियां मिलने पर एक सप्ताह का समय दिया जा रहा है। एक सप्ताह में भी स्कूली वाहनों में कमियों को दूर नहीं कराया जाता है तो उक्त वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम व सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत कार्रवाई की जाएगी। - हरेंद्र वीर, एडीटीओ एवं सहायक सचिव आरटीए, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article