{"_id":"6a4e401b629778f8bd04d833","slug":"one-to-two-feet-of-water-accumulated-at-the-gurugram-bus-stand-after-the-rain-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-93844-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बारिश के बाद गुुरुग्राम बस अड्डा पर एक से दो फीट भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बारिश के बाद गुुरुग्राम बस अड्डा पर एक से दो फीट भरा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी में चलकर यात्रियों को पकड़नी पड़ीं बसें, रोडवेज की सेवाएं भी रहीं प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में बुधवार की दोपहर हुई बारिश के बाद गुुरुग्राम बस अड्डा पर एक से दो फीट पानी भर गया। इस कारण बस अड्डा पर आने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, बस सेवाओं पर बहुत बुरा असर पड़ा है। परिसर में पानी भरा होने के कारण काफी यात्री अंदर नहीं पहुंच पा रहे थे। ऐसे में डिपो प्रबंधन ने कई बसों को अड्डा के गेट के पास ऊंचे स्थान पर बसों को खड़ी करके सवारियां बैठाने के लिए कहा गया। यात्रियों को पानी में चलकर भी बसें पकड़नी पड़ीं।
बस अड्डा परिसर में पिछले करीब 10 साल से बारिश के मौसम में पानी भरने की समस्या बनी हुई है। बस अड्डा परिसर में सीवरेज लाइन सही नहीं होने के कारण थोड़ी सी बारिश होते ही डिपो में पानी भर जाता है। डिपो प्रबंधन की ओर से बारिश के पानी की निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इस कारण रोडवेज कर्मचारियों व यात्रियों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। बुधवार को निर्धारित स्टैंड पर बसें नहीं लगने के कारण काफी यात्रियों को अपने गंतव्य की बसें नहीं मिल पा रही थी। जब तक यात्री बसों के बारे में पूछताछ करते, तब तक स्टैंड से बस रवाना हो चुकी होती।
डिपो प्रबंधन ने बस अड्डा परिसर से बारिश का पानी निकालने के लिए मंगलवार की शाम को दो टूल्लू मोटर चलाई थीं, जिससे काफी पानी सीवर लाइन में डाला गया था। वहीं, बुधवार की सुबह एक मोटर जलने के कारण पानी को सीवर लाइन में डालने का काम बंद हो गया।
विज्ञापन
-- --
बस अड्डा परिसर से पानी की निकासी के लिए दो मोटर लगाकर व्यवस्था की गई है। पानी निकासी के लिए सीवरेज लाइन नहीं होने के कारण परेशानी होती है। जल्द ही संबंधित विभाग से बातचीत करके पानी निकासी का समाधान कराया जाएगा। -गायत्री अहलावत, महाप्रबंधक, गुरुग्राम बस डिपो।