{"_id":"69f65a009fec708874023993","slug":"participation-of-every-section-of-society-is-necessary-in-eradicating-drug-addiction-adc-gurgaon-news-c-26-1-fbd1021-69008-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा उन्मूलन में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक : एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा उन्मूलन में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक : एडीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में नशा उन्मूलन हेतु तैयार डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान के क्रियान्वयन की बिंदुवार समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एडीसी अंजलि श्रोत्रिया की अध्यक्षता में शनिवार को लघु सचिवालय में जिला एन-कोर्ड कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में नशा उन्मूलन हेतु तैयार डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान के क्रियान्वयन की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे प्रयासों का आंकलन किया गया।
बैठक के दौरान एडीसी ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों से विभागवार प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
एडीसी ने कहा कि नशा उन्मूलन केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्कूलों, कॉलेजों, औद्योगिक इकाइयों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाए जाएं, ताकि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी, भंडारण एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए।
स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि नशा मुक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ किया जाए तथा नशा छोड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को उचित परामर्श एवं उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके अतिरिक्त पुनर्वास की व्यवस्था को भी मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।