{"_id":"6a747f592ce5a5c3ec0070a9","slug":"physical-counseling-for-vacant-undergraduate-seats-starts-on-august-8-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96908-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: यूजी की रिक्त सीटों पर 8 अगस्त से फिजिकल काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: यूजी की रिक्त सीटों पर 8 अगस्त से फिजिकल काउंसिलिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दूसरी मेरिट सूची जारी, 7 अगस्त तक फीस जमा करना अनिवार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया जारी है। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी गई है। सूची में चयनित विद्यार्थियों को 7 अगस्त तक ऑनलाइन फीस जमा कर अपना प्रवेश सुनिश्चित करना होगा। निर्धारित समय तक फीस जमा नहीं करने पर संबंधित सीट रिक्त मानी जाएगी।
दूसरी मेरिट सूची के बाद जिन कॉलेजों में सीटें खाली रहेंगी, वहां 8 अगस्त से फिजिकल काउंसिलिंग शुरू होगी। इसमें वे विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने प्रवेश पोर्टल पर पंजीकरण कराया है, लेकिन अब तक सीट आवंटित नहीं हुई या जो रिक्त सीटों पर दाखिला लेना चाहते हैं। काउंसिलिंग के दौरान मूल दस्तावेजों का सत्यापन कर उपलब्ध सीटों पर मौके पर ही प्रवेश दिया जाएगा। उच्चतर शिक्षा विभाग के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया 23 अगस्त तक चरणबद्ध तरीके से चलेगी। कॉलेजों को रिक्त सीटों का विवरण नियमित रूप से पोर्टल पर अपडेट करने और विद्यार्थियों को समय पर जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर फीस जमा करने और काउंसिलिंग की तिथियों पर नजर रखने की अपील की है।