सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Planting work started on KMP in place of trees affected by metro corridor.

Gurugram News: मेट्रो कॉरिडोर से प्रभावित पेड़ों के बदले केएमपी पर पौधे लगाने का काम शुरू

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
Planting work started on KMP in place of trees affected by metro corridor.
विज्ञापन
जीएमआरएल केएमपी के ग्रीन बेल्ट में लगवा रहा 18 हजार पौधे
Trending Videos

गुरुग्राम। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना से प्रभावित 1800 पेड़ों के बदले कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस वे की ग्रीन बेल्ट में 18,000 पौधे लगाने का कार्य शुरू हो गया है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड ने मेट्रो परियोजना के लिए 1800 पेड़ों को काटने की अनुमति ली हुई है। इसके बदले में प्रतिपूरक पौधरोपण के रूप में 18,000 पौधे लगाए जाने है। जीएमआरएल के अनुसार वन विभाग को पौधरोपण का कार्य दिया है। इसे लेकर पहले से वन विभाग तैयारी कर रहा था। दो दिन पहले जीएमआरएल के निदेशक एसआर संगवा वन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर इस कार्य का शुभांरभ किया। वन विभाग के अनुसार इन पौधों का पांच साल रखरखाव किया जाना है और 16 विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। इनमें पीपल, बरगद, नीम, गूलर, पिलखन, अमलतास, इमली, बेलपत्र, काला सिरीस, खिरनी, देसी कदम, ढाक, शहतूत व जामुन समेत अन्य पौधे शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed