फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Players won 12 medals in DAV Cluster Sports Competition

Gurugram News: डीएवी क्लस्टर खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते 12 पदक

Tue, 28 Jul 2026 06:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
Players won 12 medals in DAV Cluster Sports Competition
अंडर- 14, 17 और 19 बालक वर्ग के लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, जिम्नास्टिक और कराटे स्पर्धा का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सेक्टर-49 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में डीएवी क्लस्टर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें सेक्टर-49 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने 12 पदक जीते। प्रतियोगिता में लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, जिम्नास्टिक और कराटे की स्पर्धाएं अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-49, डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14, डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-10ए तथा डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल भोंडसी के खिलाड़ियों ने भाग लिया।



लॉन टेनिस में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-49 की अंडर-14 बालक टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। विजेता टीम में कक्षा आठवीं के रचित, कक्षा सातवीं के परीक्षित, कक्षा छठी के मानविक और कक्षा पांचवीं के जिवेश शामिल रहे। वहीं अंडर-14 बालक एकल वर्ग में रचित ने रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन




टेबल टेनिस प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक टीम ने रजत पदक हासिल किया, जबकि अंडर-17 बालक टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर खिताब अपने नाम किया। व्यक्तिगत स्पर्धा में अंडर-14 बालक वर्ग में श्लोक राणे ने रजत पदक और अंडर-17 बालक वर्ग में अधिराज रोहिल्ला ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं कराटे प्रतियोगिता में शौर्य, कशिश, विवान और भव्या ने स्वर्ण पदक हासिल किया। जबकि वनराज ने रजत पदक जीता। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed