सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police detained transporters who arrived for chakka jam at Khedki Daula toll in Gurugram

चक्का जाम: गुरुग्राम में सड़क पर उतरे ट्रांसपोर्टर, खेड़की दौला टोल पर हंगामा; पुलिस ने हिरासत में लिया

अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 21 May 2026 02:42 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली-एनसीआर में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्टर्स कांग्रेस के आह्वान पर तीन दिन का महा-चक्का जाम शुरू हुआ। ट्रांसपोर्टर गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल पर विरोध जताने पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। 

Police detained transporters who arrived for chakka jam at Khedki Daula toll in Gurugram
गुरुग्राम में पुलिस की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्टर्स कांग्रेस के आह्वान पर दिल्ली-एनसीआर में आज से महा-चक्का जाम शुरू हुआ। ट्रांसपोर्टर अपनी मांगों को लेकर खेड़की दौला टोल पर गाड़ियों को रोकने पहुंचे।  पुलिस ने खेड़की दौला टोल पर पहुंचे ट्रांसपोर्टरों को हिरासत में ले लिया। 

Trending Videos




पुलिस सभी को खेड़की दौला थाने ले गई। यह चक्का जाम 21, 22 और 23 मई को दिल्ली-एनसीआर में बुलाया गया है। ट्रांसपोर्टरों में ग्रीन कर में बढ़ोतरी को लेकर रोष है। वे एक नवंबर से बीएस4 वाहनों को बंद करने के सरकारी फैसले का भी विरोध कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि सड़क जाम करने की कोई लिखित अनुमति नहीं थी। ट्रांसपोर्टरों ने चेतावनी दी है कि मांगें न मानी जाने पर आंदोलन और बड़ा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed