{"_id":"6a1849492fdd21b76c08b709","slug":"prayers-for-peace-and-brotherhood-echoed-in-mosques-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-89538-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मस्जिदों में गूंजी अमन और भाईचारे की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मस्जिदों में गूंजी अमन और भाईचारे की दुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ईद उल अजहा की नमाज में उमड़े नमाजी, गले मिलकर दी कुर्बानी के त्योहार की शुभकामनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जामा मस्जिद, ईदगाह और लेजर वैली ग्राउंड समेत शहर के मस्जिदों में ईद उल अजहा बकरीद की नमाज पढ़ी गई। काफी संख्या में मुसलमान समुदाय के लोग सामूहिक नमाज स्थलों पर उमड़े और एक साथ सिर झुका अल्लाह से सुख-शांति और भाईचारे की दुआ मांगी। लेजर वैली ग्राउंउ में बकरीद की नमाज तीन बार हुई। ईदगाह मस्जिद में दो बार और जामा मस्जिद में एक बार सामूहिक बकरीद की नमाज पढ़ी गई।
गुरुग्राम इमाम संगठन के सदर मौलाना मुफ्ती अब्दुल हसीब कासमी ने लेजर वैली ग्राउंड की नमाज के बाद नमाजियों को संबोधित करते हुए कहा कि ईद-उल-अज़हा का पर्व त्याग, कुर्बानी, प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है। कुर्बानी का वास्तविक अर्थ केवल जानवर की कुर्बानी नहीं, बल्कि अपने अंदर की बुराइयों, नफरत, घमंड, झूठ, लालच और गलत आदतों को छोड़ना भी है। हमें अपने चरित्र को बेहतर बनाकर समाज में अमन, मोहब्बत और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए।
मुहब्बियान ए औलिया एजुकेशनल ट्रस्ट के सदर मो. तौकिर अल्वी ने सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली ग्राउंड में आयोजित ईद उल अजहा की नमाज की व्यवस्था संभाली। उन्होंने कहा कि अपने देश से प्रेम करना, सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाना और राष्ट्र सर्वोपरि की भावना रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। ईद का संदेश हमें इंसानियत, अनुशासन, स्वच्छता और देशहित में मिल-जुलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। जामा मस्जिद समेत नमाज स्थलों पर सुरक्षा के लिए काफी संख्या पुलिस बल मौजूद था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पटौदी की ईदगाह में ईद की नमाज अदा की
पटौदी। ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पटौदी के ईदगाह सहित लगभग एक दर्जन मस्जिदों में ईद की नवाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। इस मौके पर पटौदी की ईदगाह सहित सभी मस्जिदों में भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की एवं बाद में एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर ईदगाह में ईद की नमाज मुफती सुलेमान ने अदा कराई और देश-दुनिया में अमन-चैन और आपसी भाईचारा की दुआ कराई,साथ ही लोगों से सौहार्द बनाए रखने और जरुरतमंदों की मदद करने अपील की। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सोहना में धूमधाम से मनी बकरीद
सोहना कस्बे में बकरीद पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय ने मस्जिदों में पहुंचकर ईद पर्व पर नमाज अता करके एक दूसरे के गले मिलकर बधाई दी। वहीं पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन काफी सतर्क रहा। गांव धुनेला, बड़ी मस्जिद, आईटीआई कालोनी, रायपुर मस्जिद आदि में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान इमामों ने लोगों को भाईचारे, इंसानियत व आपसी प्रेम का संदेश दिया। बच्चों में त्योहार को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। वहीं पुलिस प्रशासन ईद पर्व को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहा। संवेदनशील इलाकों में पुलिस का विशेष पहरा रहा। संवाद