सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Preparations for Holi celebrations complete in societies

Gurugram News: सोसाइटियों में होली के जश्न की तैयारी पूरी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Holi celebrations complete in societies
विज्ञापन
सोसाइटियों में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए विशेष कार्यक्रमों का होगा आयोजन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यू गुरुग्राम। सोसाइटियों में होली के पर्व की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। इस बार हर सोसाइटियों में अलग-अलग तरीके से होली मनाई जाएगी। रंगों के इस पर्व को यादगार बनाने के लिए आरडब्ल्यूए और सोसाइटी के लोग तैयारियों में जुटी हुई हैं। सोसाइटियों में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए विशेष कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।
कई सोसाइटियों में होली मिलन समारोह के तहत डीजे, पारंपरिक नृत्य और लाइव संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, कई सोसाइटियों में पानी बचाने की अपील के मद्देनजर फॉगिंग होली का आयोजन किया गया, जो एक नई दिशा की ओर जाने की ओर संकेत करता है। वहीं कई सोसाइटियों में बच्चों और युवाओं के लिए रेन डांस और रंग-बिरंगे थीम बेस्ड सेल्फी प्वाइंट भी तैयार किए जा रहे हैं। साथ ही कुछ सोसाइटियों में रंग उत्सव के साथ खाने-पीने का भी इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बच्चों में उत्साह ज्यादा
होली मिलन को लेकर सोसाइटी में रेन डांस, प्रतियोगिताओं आयोजन किया जा रहा है। साथ ही खाने-पीने का भी इंतजाम है। इस बार रेन डांस को लेकर बच्चों में खास उत्साह है।
- निशित गर्ग, आईएलडी ग्रीन्स, अध्यक्ष, सेक्टर 37 सी

हर साल से इस बार कुछ अलग कर रहें है। इस बार सोसाइटी में पानी बचाओ को मद्देनजर देखते हुए गार्डन में फॉग मशीन लगाई गई है। इसको देखकर बच्चों के चेहरे पर खुशी नजर आई। - आलोक पांडेय, अध्यक्ष, , रहेजा वेदांत, सेक्टर 108

सोसाइटी परिसर में एक दूसरे का रंग और गुलाल लगाकर होली पर्व को एक साथ मनाएंगे। पानी कम से कम उपयोग करने की कोशिश रहें। होली का पर्व भाईचारे का पर्व है। - अशोक दत्ता, पारस ड्यूज सोसाइटी, अध्यक्ष, सेक्टर 106

2 मार्च को शाम 7:30 बजे होली का दहन किया जाएगा और 4 मार्च को 10 बजे से लाइव डीजे डांस और रेन का आयोजन किया जाएगा। - कमल मल्होत्रा, निवासी, अदानी ऑयस्टर ग्रांडे, सेक्टर-102ए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed