सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Prevent road accidents by regulating vehicle entry: Police Commissioner

वाहनों की एंट्री नियंत्रित कर रोकें सड़क हादसे : पुलिस आयुक्त

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
Prevent road accidents by regulating vehicle entry: Police Commissioner
विज्ञापन
गुरुग्राम। नेशनल हाईवे पर प्रतिबंधित वाहनों की एंट्री नियंत्रित कर सड़क हादसे रोकने के पुलिस आयुक्त शिबास कबिराज ने निर्देश दिए हैं। उन्होंने एनएचएआई और संबंधित विभागों को राष्ट्रीय राजमार्गों पर एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर जरूरी यातायात संकेतक, दिशा-निर्देशक बोर्ड और नो-एंट्री संबंधी साइन बोर्ड लगाने को भी कहा है। बृहस्पतिवार को विभागीय बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि हाईवे पर जहां भी हाईड्रा (क्रेन) की जरूरत हैए उन स्थानों पर इनको अति शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही शंकर चौक, राजीव चौक आदि मुख्य स्थानों पर यातायात के सुगम संचालन के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएं। इसके अलावा शहर में यातायात संचालन को प्रभावित करने वाले विभिन्न मुद्दों जैसे सड़क चौड़ीकरण, रेड लाइट, सड़क किनारे ग्रिल/जाली, रोड मार्किंग, रोड रिपेयर, अनियोजित कट, सड़क किनारे अतिक्रमण जैसी समस्याओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में पुलिस की यातायात विंग के अधिकारियों के अलावा जीएमडीए, नगर निगम, एचएसवीपी, पीडब्ल्यूडी, बिजली निगम, डीटीपी, एनएचएआई के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed