{"_id":"6a2c1754aa5e521bc404951e","slug":"video-digital-education-boosted-in-gurugram-government-schools-and-techskills-school-program-start-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम के सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, टेकस्किल्स स्कूल कार्यक्रम के तहत नामांकन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम के सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, टेकस्किल्स स्कूल कार्यक्रम के तहत नामांकन शुरू
गुरुग्राम के सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी)ने टेकस्किल्स स्कूल कार्यक्रम के तहत स्कूलों और शिक्षकों की नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।
एससीईआरटी की ओर से जारी पत्र के अनुसार साल 2022-23 में शुरू किए गए इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों में डिजिटल दक्षता, 21वीं सदी के कौशल तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के माध्यम से स्कूलों में तकनीक आधारित शिक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा और विद्यार्थियों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जाएगा।
निर्देशों के अनुसार प्रत्येक खंड से 10 सरकारी विद्यालयों का नामांकन किया जाएगा। ऐसे विद्यालयों को प्राथमिकता दी जाएगी। जहां तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने वाली कंप्यूटर लैब और कम से कम दो डिजिटल बोर्ड और तकनीक के उपयोग में रुचि रखने वाले शिक्षक उपलब्ध हो। प्रत्येक चयनित विद्यालयों से चार शिक्षकों का नामांकन किया जाएगा, जिसमें दो शिक्षक कक्षा छठीं से आठवीं और दो शिक्षक कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के होंगें।
सभी नामांकन निर्धारित ऑनलाइन फार्म के माध्यम से 17 जून तक भेजने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम के तहत चयनित विद्यालयों को तकनीकी संसाधन, प्रशिक्षण सामग्री और क्षमता निर्माण कार्यक्रमों का लाभ मिलेगा। साथ ही विद्यार्थियों को जिला और राज्य स्तर की तकनीक आधारित गतिविधियों में भाग लेने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।