Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Message on adopting natural farming conveyed in Gohana, Sonipat; farmers apprised of the benefits.
{"_id":"6a2bc1ba578edeed6702fa3f","slug":"video-message-on-adopting-natural-farming-conveyed-in-gohana-sonipat-farmers-apprised-of-the-benefits-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत के गोहाना में प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश, किसानों को बताए लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत के गोहाना में प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश, किसानों को बताए लाभ
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान के तहत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए गांव स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन शुरू किया गया है।
गढ़ी उजाले खां में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती विषय पर गांव स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना तथा सरकार की कृषि योजनाओं की जानकारी देना था।
कार्यक्रम में डॉ. राजेंद्र मेहरा एसडीएओ, डॉ. सतेंद्र मलिक एसएमएस, डॉ. सुरजीत एडीओ तथा डॉ. अंजू मोर सुपरवाइजर, कृषि विभाग ने हिस्सा लिया। अधिकारियों ने किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व और इसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती से उत्पादन लागत कम होती है, मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और फसलों की गुणवत्ता में सुधार होता है।
अधिकारियों ने किसानों को प्राकृतिक खेती की विभिन्न तकनीकों, जैविक उत्पादों के उपयोग तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने खेती से जुड़े विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने समाधान किया। अधिकारियों ने किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।